भागलपुर, अप्रैल 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई तो गुरुवार की सुबह से ही सूरज की तपिश बढ़नी शुरू हो गई। तपिश बढ़ी तो गर्मी लोगों के पसीने निकालने लगी। हालांकि बीती रात का मौसम सुहाना रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि पांच अप्रैल तक दिन में गर्मी लोगों को परेशान करेगी तो रात का मौसम सुहाना बना रहेगा। वहीं छह एवं सात अप्रैल को जिले में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.