अयोध्या, जनवरी 10 -- अयोध्या, संवाददाता। मौसम में पहली बार रात का तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि सूर्य देवता के प्रभाव से दिन का तापमान लगभग 6 डिग्री और ऊपर हो गया लेकिन रात का तापमान घटकर चार पर दर्ज किया गया है। कई दिनों बाद आमजनजीवन को दिन में राहत महसूस हुई। लेकिन मौसम विभाग ने दो दिनों बाद फिर से बादलों के छाने की संभावना व्यक्त की है। 16 दिसंबर के बाद यानी 25 दिनों बाद दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कई दिनों बाद लोगों को दिन में ठंड ने परेशान नहीं किया, इसलिए कई लोगों ने शरीर से गर्म कपड़ों की संख्या को कुछ कम भी कर दिया। तेज धूप आनंद लेने के लिए लोग परिवार के साथ पार्क और नदी के किनारे भी घूमने के लिए निकल पड़े। सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में पर्याप्त बच्चों की संख्या देखी गई। इसी तरह सरयू नदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.