रात और दोपहर में फाल्ट के कारण गुल रही बत्ती
इटावा औरैया, जून 11 -- इटावा। दो दिन पहले आए तूफान के बाद से बिजली व्यवस्था अभी पटरी पर नहीं आई है। गुरुवार को भी शहर के कई मोहल्लों में बिजली व्यवस्था गड़बड़ रही। इसके चलते बुधवार की रात और गुरुवार की दोपहर को बिजली की आवाजाही बनी रही।इससे लोग परेशान रहे। सबसे ज्यादा अघोषित कटौती सुंदरपुर फीडर से संबंधित क्षेत्र में रही। बुधवार रात करीब दो बजे तेज हवा चलने के शहर में रामलीला बिजलीघर, सुंदरपुर बिजलीघर सहित कई उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे एकता कॉलोनी, न्यू एकता कॉलोनी, पक्का बाग के कुछ हिस्से और विकास कॉलोनी प्रभावित रही। इसके चलते इन मोहल्लों में रात दो बजे से बिजली गुल हो गई। सुबह तक भी कई क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल नहीं हो सकी। परेशान उपभोक्ता कंट्रोल रूम से संपर्क करते रहे, लेकिन उन्हे सिर्फ आश्वासन ही मिलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.