बलिया, फरवरी 13 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में तैयारी अंतिम चरण में है। मध्य रात्रि के बाद एक बजे से ही दरबार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा और जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा। बीच में आरती के लिए विराम को छोड़कर रात दस बजे तक जलाभिषेक का कार्यक्रम चलेगा। शाम चार बजे से गाजे- बाजे के साथ बाबा की दिव्य और भव्य बरात निकाली जाएगी। महाशिवरात्रि पर मंदिर परिसर की निगरानी 64 सीसीटीवी कैमरो से होंगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के अलावा मंदिर कमेटी के वालेंटियर भी तैनात रहेंगे। शुक्रवार को मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक अजय चौधरी डब्ल्यू और मुख्य पुजारी बरमेश्वर गिरि ने मीडिया से बातचीत में तैयारियों की जानकारी दी। डब्ल्यू चौधरी ने बताया कि मध्य रात्रि के बाद एक बजे स्नान, श्रंगार...