रात आये तेज आंधी तूफान से गोड्डा में भारी नुकसान, कई इलाकों की बिजली ठप
गोड्डा, मई 28 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। देर रात करीब 3 बजे आए तेज आंधी तूफान और बारिश ने गोड्डा जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़, बिजली पोल और टावर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। सबसे बड़ी घटना चपरासी मोहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर के पास हुई, जहां पुराना बीएसएनएल टावर अचानक भरभराकर गिर गया। यह टावर वर्ष 1990 से 2000 के बीच लगाया गया था और लंबे समय से जर्जर हालत में था। टावर के आसपास रिहायशी इलाका और वाहन खड़े रहते हैं, लेकिन घटना रात में होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। टावर के चारों ओर झाड़ियां उग आई थीं,पूरे टॉवर पर जंगली पौधे लताएं, लिपटी हुई थी। जिससे उसकी नियमित देखरेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.