ललितपुर, मई 29 -- ललितपुर। बीती रात विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद परेशान लोग सड़क पर उतर आए। विभिन्न मुहल्लों के लोग रात्रि बारह बजे के दरम्यान जिलाधिकारी आवास गए और यहां मौजूद अफसरों व कर्मियों को समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि घरों में छोटे-छोटे बच्चे इस कटौती से प्रभावित हो रहे हैं। रात के समय बिजली नहीं आने पर एसी, कूलर चलान संभव नहीं है। इनवर्टर भी कुछ घंटे बाद बैकअप देना बंद कर देता है। बृहस्पतिवार देर रात्रि ऐसी ही स्थिति बनने पर शहर के विभिन्न मुहल्लों के लोग एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए। बिजली कटौती से आक्रोशित कई दर्जन लोग अपने बच्चों के साथ मोटरसाइकिलों पर सवार होकर जिलाधिकारी आवास गए। यह भी पढ़ें- रात्रि 12 बजे बच्चों संग डीएम आवास के बाहर जुटे लोग यहां लोगों ने बताया कि इससे बुरी विद्युत आपूर्ति उन्होंने पहले कभी नहीं दे...