रात्रि में शौच को निकली महिला खेत में बेहोश मिली,मारपीट का आरोप
सुल्तानपुर, जून 28 -- लम्भुआ, संवाददाता लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के गरये गांव में शनिवार की रात्रि में शौच के लिए निकली महिला सुबह खेत में कीचड़ से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की।परिजनों ने बताया कि ग्रामीणों ने सुबह महिला को खेत में पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया,जहां पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है। पीड़िता के पुत्र अजय गुप्ता ने फोन पर बताया कि उनकी मां कुसुम गुप्ता रात में शौच के लिए बाहर निकली थीं। आरोप है कि इसी दौरान किसी ने उन्हें पकड़कर खेत में ले जाकर उनके साथ मारपीट की और बेहोशी की हालत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.