रात्रि में बूंदाबांदी और आंधी से गिरे होर्डिंग, उड़े टीनशेड
ललितपुर, अप्रैल 3 -- बीती देर रात्रि बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और जोरदार आंधी के चलते फिर से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। बिरधा ब्लाक के विजयपुरा गांव में बारिश और ओले गिरने से खेतों में कटी पड़ी फसल के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। सिर्फ यही नहीं, कई स्थानों पर होर्डिंग गिरने और टीनशेड उड़ने की भी जानकारी मिली है। बीती देर रात्रि अचानक मौसम पलटने के बाद तेज आंधी ने जमकर उत्पात मचाया। तुवन मन्दिर चौराहे से स्टेशन के लिए जाने वाले मार्ग पर एक विशालकाय होर्डिंग पोलि सहित भरभराकर सड़क पर आ गिरा। उसके साथ कई केबिलें भी टूटकर नीचे गिर गयी। देर रात्रि घटना के समय सुनसान होने के कारण किसी तरह अनहोनी नहीं हुई। शहर में कई स्थानों पर होर्डिगों आड़े तिरछे होकर फट गए। सिर्फ इतना ही नहीं, बिरधा विकास खंड स्थित ग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.