भदोही, अप्रैल 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मौसम की मार से किसान उबर नहीं पा रहे हैं। तीन-चार दिन से हर पल मौसम बदल रहा है। इसका सीध असर गेहूं फसल की कटाई और मड़ाई पर पड़ रहा है। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे धूलभरी आंधी चलने से दर्जनों स्थानों पर टिनशेड उखड़ गए जबकि बुधवार सुबह करीब आधा घंटा बारिश होने से गेहूं की फसल भीग गई। बारिश रुकने पर किसानों ने सिवान में गेहूं का बोझ खोलकर सूखाया। मौसम का बदल रहा मिजाज किसानों को सांसत में डाल दिया है। कृषि विभाग के मुताबिक तेज आंधी के साथ बारिश बरसात होने से करीब चार फीसदी गेहूं फसल का उत्पादन घट गया है। रात में आंधी इतनी तेज थी कि गेहूं का बोझ एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गया था। सुबह साढ़े छह बजे आसमान में हल्की लालिमा दिखी। पौने सात बजे अचानक मौसम का रुख बदल गया। देखते ही देखते बूंदाबादी शुरू हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.