भदोही, दिसम्बर 18 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। अघोषित बिजली कटौती किसानों की दिक्कत बढ़ाने लगी है। घना कोहरा और कड़ाके की ठंड में सिंचाई करना कृषकों के लिए काफी कष्टकारी साबित हो रहा है। दिन भर खेतों में हाड़तोड़ मेंहनत तो रात्रि में सिंचाई से अन्नदाता बीमार पड़ जा रहे हैं। बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। रोस्टर को ताक पर रखकर गांव में विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इन दिनों विकास खंड डीघ में बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई है। बिजली कब आएगी और कब ट्रिप कर जाएगी इसका कोई मानक नहीं रह गया है। मनमानी कटौती गेहूं की सिंचाई में बाधा बन रहा है। शासन किसानों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने का दावा कर रहा है जबकि सच्चाई कुछ और ही बयां हो रही है। रात्रि में खेत की भराई करने वाले किसान शीत की चपेट में आकर बीमार पड़ जा रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.