हाथरस, दिसम्बर 18 -- हाथरस। दिसंबर माह में कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। वहीं रात्रि में बसों का संचालन गड़बडा रहा है। वहीं शहर के रोडवेज बसस्टैंड पर यात्रियों के रुकने के अभी तक इंतजाम नहीं है। वहां बेसहाराओं के लिए रैन बसेरा तक नहीं बनाया गया है। चालकों के लिए बने रेस्ट रूम में खाली तखत पड़े हैं। रजाई गद्दे तक के इंतजाम नहीं है। सर्दी को लेकर रोडवेज प्रशासन सतर्क नहीं है। अभी तक बसस्टैंड पर अलावा के भी कोई इंतजाम नहीं है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी की शुरुआत के साथ शहर के रोडवेज बसस्टैंड पर हर साल पालिका के द्वारा रैन बसेरा बनाया जाता है। इसकी मॉनिटरिंग रोडवेज के द्वारा की जाती है। पौष माह की सर्द रात में सर्दी से बचने के लिए लोग तमाम प्रयास कर रहे हैं। वहीं शहर के रोडवेज बसस्टैंड पर डिपो के अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.