लखीसराय, फरवरी 26 -- कजरा, एक संवाददाता। कजरा थाना क्षेत्र की लगभग एक लाख की आबादी इन दिनों स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में गंभीर परेशानियों का सामना कर रही है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में रात्रि के समय एक भी एमबीबीएस डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहने से मरीजों को आपात स्थिति में भारी कठिनाई झेलनी पड़ती है। रात में तबीयत बिगड़ने पर लोगों को मजबूरन ग्रामीण चिकित्सकों के सहारे इलाज कराना पड़ता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्याप्त चिकित्सकीय जानकारी और संसाधनों के अभाव में कई बार सही उपचार नहीं मिल पाता, जिससे मरीजों की हालत और बिगड़ जाती है। कुछ मामलों में स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि मरीजों की जान तक पर बन आती है। खासकर आदिवासी, महादलित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।सामाजिक कार्यकर्ता विजय सिंह, मोहम्मद अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.