भदोही, अप्रैल 17 -- ज्ञानपुर। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही बजली विभाग ने रुलाना शुरू कर दिया है। अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का जीना दुश्वार हो गया है। बिजली कब आएगी और कब ट्रिप कर जाएगी कोई मानक नहीं रह गया है। बुधवार की रात्रि में देर रात तक आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। गर्मी से बेचैन हुए लोग बिस्तर छोड़कर छताओं और गलियों में घुमने को विवश होते रहे। हालांकि रात्रि 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। तीन बिजली उपकेंद्रों पर क्षमता वृद्धि के लिए सात घंटे तक आपूर्ति ठप होने का एलान विभाग द्वारा किया गया था। यह भी पढ़ें- सात घंटे बिजली गुल रहने से 30 हजार की आबादी रही बेहाल लेकिन रात्रि में छह बजे के बाद आपूर्ति चालू हुआ। उसके बाद रात्रि में तीन घंटे तक आपूर्ति ठप होने से हर तरफ अंधेरा का...