बिहारशरीफ, अक्टूबर 25 -- बिहारशरीफ/शेखपुरा। शिक्षा विभाग ने माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के रात्रि प्रहरियों के मानदेय के लिए नालंदा को 49 लाख और शेखपुरा को 11 लाख रुपये आवंटित किए हैं। राज्य के लिए यह 16 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त है। प्रहरियों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) राशि कोषागार से निकालकर विद्यालय के विकास कोष में भेजेंगे। भुगतान विद्यालय प्रबंध समिति के कार्य सत्यापन के बाद होगा। उपयोगिता प्रमाण-पत्र तीन माह में देना होगा। यह भी पढ़ें- नालंदा-शेखपुरा के स्थापना कार्यालय भी बनेंगे आईए ऑफिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...