लखनऊ, जनवरी 30 -- जेलों में रात में गस्त ड्यूटी में लगे अधिकारी बंदियों की अनिवार्य रूप से गिनती कराएं। उस बैरक के रजिस्टर में दर्ज बंदियों की संख्या से मिलान कराएं। इसके अलावा अधीक्षक कारागार में आकस्मिक मासिक अलार्म नियमित रूप से कराएं। जेल बंद होने के समय बंदियों की तलाशी, सुरक्षा उपकरणों समय-समय पर जांच करने उसकी कार्य क्षमता परखें। ये निर्देश डीजी जेल पीसी मीणा ने अयोध्या जेल से फरार दो बंदियों की घटना के संज्ञान में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश भर के डीआईजी और अधीक्षकों को दिये। साथ ही समीक्षा बैठक में जेलों में लगे सुरक्षा उपकरण, बंदियों की सेहत, भोजन समेत अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की। लापरवाह अधिकारी व कर्मियों पर होगी कार्रवाई डीजी जेल ने समीक्षा बैठक में डीआईजी और अधीक्षकों को कारागारों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.