अलीगढ़, दिसम्बर 9 -- अतरौली। नगर पालिका परिषद की ओर से प्रति वर्ष ठंड से बचने के लिए तैयार होने वाली रैन बसेरे इस बार भी तैयार कराये जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद कार्यालय के निकट रैन बसेरा तैयार करा दिया है। इसके अलावा पशु पैठ चौराहे पर भी एक रैन बसेरा बना दिया गया है। चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह लोधी व ईओ अमिता वरूण ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि ठंड की बढ़ती दस्तक के चलते फिलहाल दो रैन बसेरे तैयार करा दिए है। यहां पर एक एक आदमी की तैनाती कर दी है जो रूकने वाले लोगों के पता व उनको रैन बसेरों में मिलने वाली सुविधाएं दी जायेगी। उन्होंने बताया कि रैन बसेरों के पास मोबाइल शौचालय खड़े करा दिए हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद की ओर से अभी और रेन बसेरे तैयार कराये जायेंगे। जहां पर लोगों का आना जाना हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.