छपरा, जून 13 -- फोटो15 रात्रि में चमकी बुखार को लेकर गांव में जागरूकता का अलग जागते ग्रामीण छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में चमकी बुखार एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम और जापानी इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जन जागरूकता अभियान को तेज कर दिया है। संभावित खतरे को देखते हुए उपचार व्यवस्था के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

जागरूकता के प्रयास इसी कड़ी में गांव-गांव रात्रि चौपाल आयोजित कर लोगों को बीमारी के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज की जानकारी दी जा रही है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से जुड़े सीएचओ-पीएसपी सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जागरूकता फैला रहे हैं। रिविलगंज प्रखंड के कई गांवों में आयोजित रात्रि चौपाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जहां प्रोजेक्टर के माध्यम से चमकी बुखार से संबंधित जाग...