रात्रि चौपाल में हंगामा, विधायक और अधिकारियों के सामने हुई गाली-गलौज
बस्ती, जून 14 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बनकटी विकास खंड की खोरिया ग्राम पंचायत स्थित कृषक इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक ग्रामीण ने गांव के विकास कार्यों और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। खोरिया निवासी दुर्गा प्रसाद उपाध्याय ने माइक के माध्यम से गांव में हुए विकास कार्यों में गड़बड़ी और मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अपनी बात रखनी शुरू की। आरोप है कि इसी दौरान नाराज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और उनके भाई ने उनसे माइक छीन लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।घटना के समय क्षेत्रीय विधायक दूधराम, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे। उनके सामने ही कुछ देर तक माइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.