रात्रि चौपाल में विधायक ने सुनीं समस्याएं, होगा निस्तारण
एटा, जून 13 -- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर शनिवार को ग्राम उभई असदनगर में चौपाल लगाई गई। अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनकर समाधान के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव के चकरोडों की जर्जर स्थिति, खड़ंजा निर्माण, जल निकासी व्यवस्था तथा अन्य विकास संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम जगमोहन गुप्ता, भाजपा नेता सूरज राठौर, खंड विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अश्वनी मित्तल, कृषि, समाज कल्याण, बाल विकास, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सीडीओ ने चौपाल में सुनी समस्याएं, विकास कार्यों का लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.