रात्रि चौपाल में विधायक ने सुनीं फरियादियों की समस्या
बिजनौर, जून 17 -- धामपुर। नौरंगाबाद स्थित पंचायत सचिवालय में आयोजित विधानसभा स्तरीय रात्रि चौपाल में समस्याओं के समाधान को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। चौपाल के दौरान दुर्गा विहार कॉलोनी के निवासियों ने एक ज्ञापन सौंपकर मुख्य नाले की जर्जर स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित कराया। कॉलोनीवासियों ने बताया कि त्रिवेणी ब्लॉक के सामने से गुजरने वाला नाला कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे बरसाती एवं घरेलू गंदे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। नतीजतन कॉलोनी में जलभराव की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के टूटने के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.