लखीमपुरखीरी, जून 17 -- लखीमपुर। केंद्र सरकार के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मितौली ब्लॉक की न्याय पंचायत भीखमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुल्तानपुर ग्रन्ट (गांव डोकरपुर) के संविलियन विद्यालय में एक 'रात्रि चौपाल' का आयोजन किया गया।इस चौपाल की अध्यक्षता क्षेत्रीय कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के विकास का जो संकल्प लिया था, वह आज धरातल पर दिख रहा है। 12 वर्षों के इस कार्यकाल में सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले पूरी तरह पस्त हैं, वे जेल के भीतर हैं और आज समाज का हर वर्ग भयमुक्त होकर कार्य कर रहा है। य...