रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे विधायक
अयोध्या, जून 11 -- अयोध्या, संवाददाता। क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान और ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ गांवों में रात्रि चौपाल आयोजित करेंगे। इस दौरान वह ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण की दिशा में आवश्यक निर्देश देंगे। साथ ही दोनों स्थानों पर रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों के बीच समय भी बिताएंगे। कार्यक्रम के अनुसार 13 जून को विकास खंड पूरा बाजार की ग्राम सभा हैंसा तथा 15 जून को ग्राम सभा अकवारा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा。
स्थल निरीक्षण गुरुवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.