देहरादून, जून 19 -- विकासनगर। विकासनगर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ कोतवाल राजीव रौथन ने बताया कि अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-2 और क्षेत्राधिकारी विकासनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी द्वारा सभी चौकी प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी दौरान शुक्रवार रात कुल्हाल विद्युत गृह के पास चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से एक अ...