लखीसराय, फरवरी 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देशानुसार मंगलवार की रात्रि में जिले भर में सघन गश्ती अभियान चलाया गया। पुलिस अंचल निरीक्षक लखीसराय-2 अमित कुमार के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर रात्रि गश्ती, ओ.डी. एवं डायल-112 पर तैनात पुलिस बल की औचक जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने गश्ती दलों की सक्रियता, उपस्थिति एवं सतर्कता का जायजा लिया। साथ ही संबंधित थाना क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। रात्रि के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कई संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई। इसके अतिरिक्त पुलिस बल द्वारा पैदल गश्ती भी की गई, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव मजबूत हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.