संतकबीरनगर, मार्च 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। महुली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अनावश्यक रुप से घूमने वालों पर नजर टिका दी है। वहीं अलविदा की नमाज़ को लेकर मस्जिदों में पहुंचकर मौलानाओं से वार्ता की।एसओ दुर्गेश पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान देर रात अनावश्यक रूप से घूम रहे नए उम्र के लड़कों को रोककर उनसे पूछताछ की। युवकों से उनकी पहचान व आने-जाने का कारण पूछा। बिना किसी आवश्यक कार्य के घूमते पाए जाने पर युवकों को सख्त चेतावनी दी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। कानून का पालन करने और समाज में शांति बनाए रखने के लिए जागरूक किया। वहीं अलविदा की नमाज़ के दृष्टिगत थाना क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों जामा मस्जिद महुली, सगड़वा एवं चिठिही में पहुंचकर संबंधित मौलानाओं व मस्जिद प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.