लखीसराय, अप्रैल 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार बीते सोमवार की रात्रि में विशेष गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) विश्वजीत कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रात्रि गश्ती के दौरान अधिकारियों ने ओडी तथा डायल-112 की ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की गहन जांच की। ड्यूटी पर मौजूद जवानों की उपस्थिति, सतर्कता एवं कार्यशैली का निरीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यह भी पढ़ें- रात्रि गश्ती की सख्त मॉनिटरिंग, पुलिस बल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.