रामपुर, मई 25 -- रामपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर विद्युत वितरण खण्ड अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत विभाग दृारा देर रात्रि तक विद्युत चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। विभाग की ओर से घरों पर पहुंचकर की जा रही चेकिंग से महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों एवं बीमार व्यक्तियों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि आगामी दो दिन बाद ईद-उल-अज़हा के पावन पर्व के दृष्टिगत रात्रिकालीन विद्युत चेकिंग अभियानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और विद्युत चेकिंग केवल दिन के समय एवं निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत कराई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...