रामपुर, मार्च 3 -- एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से रविवार रात्रि 10:00 बजे से सुबह छह बजे तक विशेष रात्रिकालीन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कुल दो बसों को सीज किया गया, जबकि सात बसों का चालान किया गया। उक्त कार्रवाई के अंतर्गत संबंधित वाहन स्वामियों पर कुल 1.87 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत इस प्रकार के सघन चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.