रात्रिकालीन रक्त संग्रह शिविरों का निरीक्षण, फाइलेरिया उन्मूलन पर जोर
लातेहार, जुलाई 18 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत लगाए जा रहे रात्रिकालीन रक्त संग्रह शिविरों का नेशनल फाइलेरिया कंसलटेंट पारसमणी ने निरीक्षण किया। उन्होंने अलौदिया स्थित भुइयां टोली एवं हरैया मंदिर परिसर में चल रहे शिविरों का जायजा लेते हुए अभियान की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कंसलटेंट ने स्वास्थ्य कर्मियों से रात्रि में रक्त संग्रह की प्रक्रिया, ग्रामीणों की सहभागिता तथा नमूना संग्रह की गुणवत्ता को लेकर जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए और अधिक से अधिक लोगों की जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही आमजनों को फाइलेरिया से बचाव, लक्षणों की पहचान और समय पर जांच के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया। पारसमणी ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.