रांची, अप्रैल 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। आरयू के स्नातकोत्तर जूलॉजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ आनंद कुमार ठाकुर ने बिनोद महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कृष्ण बल्लभ कॉलेज बेरमो में हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी में व्याख्यान दिया। उन्होंने रांची पठार क्षेत्र में कृषि आधारित इकोसिस्टम में फूलों के नेक्टर पर निर्भर रात्रि में सक्रिय परागण करने वाले कीड़ों की जैव विविधता चर्चा की। बताया कि दिन में सक्रिय कीटों की तरह ही रात में उड़ने वाले कीट भी परागण में समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में इस क्षेत्र में अभी कम शोध हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस विषय पर शोध करने और सरकारी परियोजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.