रात्रिकालीन चौपाल लगाकर एसडीएम ने सुनीं समस्याएं
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के ईशनपुर में मंगलवार को पंचायत भवन में समेकित रात्रिकालीन चौपाल लगाई गई। इसमें अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विमल कुमार, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह व एडीओ समाज कल्याण अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया। चौपाल में ग्रामीणों ने राशन, पेंशन, आवास, सड़क, नाली, खड़ंजा और बिजली से जुड़ी शिकायतें रखीं। कई ग्रामीणों ने वृद्धावस्था व विधवा पेंशन न मिलने की समस्या बताई। कुछ ने प्रधानमंत्री आवास योजना का सत्यापन किया गया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विमल कुमार ने पात्र लाभार्थियों की सूची बनाकर योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। एडीओ, समाज कल्याण अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से आवेदन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- रात्रिकालीन चौपाल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.