प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- रामपुर संग्रामगढ़ के मोठिन ग्राम पंचायत में रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन बीडीओ बिजय शंकरमणि की अध्यक्षता में किया गया। इसके पहले पहले मलिन बस्ती, विद्यालय परिसर, पंचायत भवन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। चौपाल में पहुंचे 250 ग्रामीणों ने अपनी फरियाद शिकायतीपत्र के माध्यम से किया। चौपाल में आवास योजना के तीन, पेंशन के दो, राशन कार्ड की चार शिकायतें मिली, जिनको संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारित कर दिया। बीडीओ विजय शंकर मणि ने कहा, शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों की समस्याओं को त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने को पूरा प्रयास किया जा रहा है। चौपाल में विकास विभाग, पंचायत, स्वास्थ्य, बाल विकास, राजस्व, आपूर्ति, पशु चिकित्सा...