रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए तीन मुकाबले
हमीरपुर, अप्रैल 6 -- राठ। रामबाग प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवे दिन रविवार की रात तीन मैचों का आयोजन किया गया। पहले मैच में राजपूत ट्रेडर्स की टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट पर 74 रन बनाए। जेएमके टीम लक्ष्य से भटकी और 4 रनों से हार गई। मैन ऑफ द मैच रविंद्र साहू रहे। मैच के मुख्य अतिथि मनोज वर्मा रहे। दूसरे मैच में मां माहेश्वरी भेड़ी की टीम ने 10 ओवर में 9 विकेट पर 79 रन बनाए। पीछा करते हुए रामबाग रॉयल ग्रुप ने एक गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से यह मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच रॉयल ग्रुप की तरफ से बटलर को चुना गया। इस मैच के मुख्य अतिथि नीलू शर्मा रहे। तीसरा मैच यंग स्टार मुहाना ने 10 ओवर में आल आउट होकर 66 रन ही बनाए। पीछा करते हुए जिला पंचायत रिहुंटा ने 8.1 ओवर में 5 विकेट से मैच जीत लिया। इस मौके पर आयोजक देवेंद्र राजपूत, सीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.