रातो नदी में उफान से कई गांवों में घुसा पानी, आवागमन बाधित
सीतामढ़ी, सितम्बर 28 -- सुरसंड। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद रातो नदी में अचानक उफान आ गया। रविवार देर रात नदी का पानी आसपास के इलाकों में फैलने लगा। इससे श्रीखंडी भिट्ठा और दिवारी मतौना पंचायत के कई गांवों में आवागमन प्रभावित हो गया है। निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट के समीप एनएच-227 पर करीब आधा किलोमीटर तक लगभग तीन फीट पानी का तेज बहाव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित महादलित बस्ती चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गयी है। बस्ती तक पहुंचने वाली एकमात्र पीसीसी सड़क पर करीब ढाई फीट पानी का तेज बहाव हो रहा है।कई यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंडक नदी ने उत्तर बिहार में मचा दी तबाही, बागमती-कोसी का जलस्तर भी बढ़ा; कई गांवों में हाहाकार घरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.