रातों रात सौ से अधिक पॉपलर के पेड़ काटे
शाहजहांपुर, जून 7 -- रोजा। थाना क्षेत्र के डींगरपुर असलानी में बीती रात में किसी अज्ञात ने एक किसान के खेत में लगे पॉपलर के सौ से अधिक पेड़ काट दिए। सुबह किसान को जानकारी होने पर उसने फौरन ही डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद रोजा थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी कासिम अली ने बताया कि खेत में उनके पॉपलर के पेड़ लगे हुए थे। शनिवार की रात किसी समय डेढ़ सौ पेड़ किसी ने काट दिए। सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो दृश्य देखकर अचंभित रह गए। उन्होंने फौरन ही पुलिस सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.