रातों-रात दीवार ढहाकर जमीन पर कब्जे की कोशिश
कौशाम्बी, मार्च 20 -- चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के बरौलहा बरियावा गांव में दबंगों ने रातों-रात चारदीवारी को गिराकर जमींदोज कर दिया। सुबह जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे युवक के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बरौलहा बरियावा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र जयराम सिंह ने बताया कि गुरुवार रात गांव के ही आधा दर्जन लोग एकजुट होकर हथौड़ा और सब्बल लेकर उसकी जमीन पर पहुंचे और निर्मित चारदीवारी को धराशायी कर दिया। सुबह जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे युवक के होश उड़ गए। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने गाली गलौच कर मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि सभी आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और उसकी भूमिधर जमीन पर जबरन कब्जा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.