रातोंरात रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगी करने वाले महिला समेत तीन जालसाज दबोचे
इटावा औरैया, अक्टूबर 4 -- इटावा। धनराशि कुछ ही महीनों में दो गुनी करने का लालच देकर आनलाइन ठगी करने वाले गैंग का पुलिस ने दबोच लिया है। गैंग के पकड़े गए तीन जालसाजों में एक युवती व एक किशोर भी शामिल है। पुलिस ने इनसे 15 लाख रुपए की नगदी भी बरामद की है। वे ठगी की रकम को आगरा से कानपुर ले जा रहे थे, तभी जिला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गाड़ी को रोककर कार्रवाई की। एसएसपी ने पुलिस को 20 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने आनलाइन ठगी करने वाले गैंग के पकड़े जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस को आनलाइन ठगी करने वाले जालसाजों के बारे में इनपुट मिला था कि वे एक गाड़ी से आगरा से कानपुर की ओर जाने वाले हैं। इस पर एसपी सिटी बबीता सिंह की देखरेख में एसओजी, सर्विलांस और सिविल लाइन पुलिस को सक्रिय किया गया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.