रातोंरात आम के 15 पेड़ काट ले गए चोर, पीड़ित ने दी तहरीर
रामपुर, मई 12 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव इमरता राय निवासी अकबर अली का अमीर खां का मझरा स्थित बाग से अज्ञात चोर रात के अंधेरे में आम के 15 पेड़ काट ले गए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब बाग स्वामी मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अपने बाग पर पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि बाग में पहुंचने पर आम के करीब 15 पेड़ कटे पड़े मिले। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने आसपास के लोगों से जानकारी करने के साथ ही काफी तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद पीड़ित ने डीअफओ प्रवण कुमार जैन से एवं कोतवाली पहुंचकर चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.