रातू रोड से 14.86 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 11 -- रांची। सुखदेवनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को रातू रोड स्थित अमरूद बागान में छापेमारी कर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले युवक सुमित कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया है। कार्यपालक दंडाधिकारी असीम बाड़ा की उपस्थिति में हुई इस कार्रवाई में आरोपी से 14.86 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मुख्य सरगना मोहित यादव के कहने पर गढ़वा के रौशन कुमार से यह खेप लाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को होटवार जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य फरार नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.