रांची, मार्च 22 -- रांची। प्रमुख संवाददाता सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड इंद्रपुरी के रोड नंबर दस में रहने वाले 16 साल की नाबालिग छात्रा को एक युवक ले भागा। मामले में नाबालिग की मां की लिखित शिकायत पर करन पासवान के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि नामजद आरोपी पिछले दिन शाम में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले भागा। इसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चल सका। इधर, केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस गायब की गई नाबालिग की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...