रातू रोड अमरूद बागान में बंद पड़े मकान से तीन लाख की संपत्ति की चोरी
रांची, जून 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड अमरूद बागान खेत मुहल्ला में रहने वाले विष्णुकांत साह के बंद पड़े मकान से चोरों ने नगदी, जेवर और कीमती सामान समेत तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। मकान में चोरी की घटना की जानकारी गृहस्वामी को उस समय हुई, जब वे विवाह समारोह में शामिल होकर लोहरदगा से वापस किराया के मकान में पहुंचे। उन्होंने पाया कि कमरे में आलमीरा व संदूक में रखे पांच हजार रुपया नगद, मोबाइल, सोना के तीन सेट कानबाली, पायल, अंगूठी, पीतल व अन्य धातु के बर्तन समेत घरेलू प्रयोग के कीमती सामान गायब थे। बताया गया कि सूचक पिछले 21 जून को परिवार के सदस्यों के साथ शादी समारोह में शामिल होने लोहरदगा गए थे और वहां से वे बुधवार को अपने आवास पहुंचे थे। मामले में विष्णुकांत की लिखित शिकायत पर केस दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.