रांची, मार्च 16 -- 25 प्रतिशत घरो में भी नल से जल नही - प्रखंड के शहरी इलाकों का हाल, ग्रामीण क्षेत्र में भी स्थिति वहीफोटो 1- एतवार बाजार में खराब जलमीनार2- अमर उरांव, 3- महमुद अंसारी, 4मोहन साहु, 5- हरि प्रसाद सिंहरातू,प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नल से जल की रातू में स्थिति दयनीय है। क्षेत्र के शहरी इलाकों के कुछ पंचायतों के लोगों को नल से जल योजना का फायदा मिल रहा है। वही ग्रामीण क्षेत्र में बनी जलमीनार अपनी हालत पर आंसु बहा रही है। एतवार बाजार स्थित जलमीनार पिछले एक साल से खराब है, इस जलमीनार का लाभ एतवार बाजार के लोगों के अलावा बाजार के लोग करते थे। जब से जलमीनार से पानी सप्लाई बंद हुई लोग पानी के लिए चापानल पर निर्भर हो गए है। कई मुहल्लो में नल से जल की सुविधा तो है,लेकिन इसका फायदा मुहल्ले के लोग नहीं उठा पा रहे ...