रांची, जनवरी 22 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू एवं आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को सरस्वती पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इसे लेकर सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में साफ-सफाई पूरी कर ली गई है। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा आमटांड़, काठीटांड़, संडे मार्केट, झखराटांड़, पाली, बाजपुर, गुडू, चटकपुर, सुंडील, नवासोसो, केवला मोड़, आनंदनगर, सिमलिया, फुटकलटोली, पिर्रा, मुरगू, लहना, पुरियो, जाड़ी, बानापिड़ी, कन्नौज सहित अन्य चौक-चौराहों पर आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं। रातू मेला टाड़ में मूर्तिकार संतोष सूत्रधर द्वारा मां शारदे की प्रतिमा का रंग-रोगन कर निर्माण कार्य पूरा किया गया है। वहीं आमटांड़ और काठीटांड़ शिव मंदिर के समीप भव्य पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.