रांची, दिसम्बर 21 -- रातू, प्रतिनिधि। समाजसेवी सह भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णा उरांव द्वारा रविवार को काठीटांड़ बस्ती में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए संजय नगर, काठीटांड़, मां आनंदमयीनगर, रानी बगीचा और केशव नगर सहित अन्य क्षेत्रों के लगभग 300 जरूरतमंदों के बीच कंबल प्रदान किए। कृष्णा उरांव ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। गरीबों की मदद करने से उन्हें आत्मिक शांति मिलती है। मौके पर पूर्व मुखिया जितेश्वर मुंडा, आदित्य तिर्की, अकलिमा खातून, रोशन तिर्की, प्रदीप राम, संदीप पासवान, सुरेश पहान, अरशद अयुब, मुन्ना खान, सुखेर पाहन, चिंटू राम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.