रांची, मार्च 22 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र के महाराजा गेट के सामने सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक सब्जी खरीदने या बेचने के लिए बाजार आया था, तभी किसी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। परिजनों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने लोगों से युवक की पहचान होने पर तुरंत सूचना देने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.