रांची, जनवरी 23 -- रातू, प्रतिनिधि। बसंत पंचमी के पावन मौके पर शुक्रवार को रातू और आसपास के क्षेत्रों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। क्षेत्र के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों आदिवासी बाल विकास विद्यालय, एजुकेशन ब्रिज, बाल संजीवनी स्कूल, छोटानागपुर राज उच्च विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और लोटस मॉन्टेसरी स्कूल (बाजपुर, रातू) सहित अन्य संस्थानों में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित की गई, जहां छात्र-छात्राओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं, नवयुवक संघ आमटांड़ के तत्वावधान में 51वें वार्षिक पूजा महोत्सव के मौके पर विशाल प्रतिमा स्थापित की गई और पंडाल का निर्माण किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अतिरिक्त शिव मंदिर काठीटाड़, बड़काटोली, काटू, लहना, झखराटाड़, ब्लॉक रोड, केवला मोड़, झिरी, कमड़े, चटकपुर, नवाास...