रातू में विद्यार्थियों ने नृत्य-गीत से बांधा समां
रांची, सितम्बर 5 -- रातू, प्रतिनिधि। सेंट कोलंबस स्कूल, मुरगु में शनिवार को शिक्षक दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। समारोह में महान शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में गीत, नृत्य, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकों के लिए मनोरंजक खेल और विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिसमें सभी शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में शिक्षकों के योगदान के लिए आभार जताया गया। समारोह शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और प्रेम की अभिव्यक्ति रहा। यह भी पढ़ें- आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह यह भी पढ़ें- Ch...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.