रांची, जनवरी 5 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू के काठीटांड़ चौक पर शनिवार की रात सड़क के किनारे फुटपाथ पर रखी फलों की टोकरियों को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे गरीब महिला का फल बर्बाद हो गया। रविवार की सुबह जब महिला काठीटांड़ चौक पहुंची तो उसने देखा कि उसकी फलों की टोकरियां टूटी हुई हैं और फल सड़क पर बिखरे पड़े हैं। यह देखकर उसकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। पीड़िता ने बताया कि पिछले वर्ष भी कुछ लोगों ने उसके फलों की चोरी कर ली थी। ज्ञात हो कि काठीटांड़ चौक पर फुटपाथ दुकानदार प्रतिदिन सामान घर नहीं ले जाते हैं और अपने फलों को प्लास्टिक में लपेटकर और रस्सी से बांधकर सड़क किनारे छोड़ देते हैं। यहां पहले भी कई बार फलों की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.