रांची, मई 26 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। तेज गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कें सुनसान हो जा रही हैं और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन और लू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सबसे अधिक परेशानी पेयजल संकट को लेकर हो रही है। गांव से लेकर शहर तक कई चापाकल खराब पड़े हैं, जबकि तालाब और कुएं सूख चुके हैं। लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। क्षेत्र की कई जलमीनारें बंद पड़ी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं दिख रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली आंख मिचौनी से परेशान हैं लोग इधर, कुछ सामाजिक संस्थाएं और युवा संगठन लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। प्रखंड मुख्यालय के पास सर्वेश्वरी समूह के धर्मेंद्र सिंह द्वारा आधा दर्जन घड़ों में ठंडे पानी की व्यवस...