रांची, फरवरी 26 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र के तिलता ओवरब्रिज के पास पांच अपराधियों ने रिवाल्वर के बल पर चान्हो निवासी सुधीर साहू से 17 हजार रुपये लूट लिए। घटना बुधवार सुबह लगभग 10 बजे की है। पीड़ित सुधीर साहू ने बताया कि वह सुबह बस से तिलता ओवरब्रिज पहुंचा और वहां से रांची जाने के लिए एक ऑटो में बैठा। उसी दौरान चार-पांच अन्य लोग भी उसी ऑटो में सवार हुए। ऑटो अभी थोड़ी दूर ही चला था कि एक अपराधी ने रिवॉल्वर निकाल ली और पैसे देने को कहा। सुधीर ने जब विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मारने की धमकी दी। डर के मारे सुधीर ने अपने पास रखे 17 हजार रुपये सौंप दिए। पैसे लूटने के बाद पांचों अपराधी कमड़े स्थित देवी मंडप के पास उतरकर फरार हो गए। सुधीर ने बताया कि उन्होंने ऑटो चालक से रातू थाना चलने को कहा, लेकिन चालक उन्हें थाने के पास छोड़कर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.